एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज नें मारी पिकप को टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल

एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज नें मारी पिकप को टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार की भोर तेज रफ्तार रोडवेज बस नें पिकप को भीषण टक्कर मारी। इस दुर्घटना में पिकप सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कानपुर से सुल्तानपुर जा रही माल लदी पिकप को हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पीछे आकर रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकप 100 मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई। इस भीषण हादसे में सुल्तानपुर जिले के थाना लम्भुआ क्षेत्र के गॉव भिटारे निवासी राजेश यादव (30) और तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी कों स्थानीय पुलिस नें पास के सीएचसी पहुंचाया। जहाँ पहुंचे घायलों का चिकित्सकों नें परीक्षण करने के दौरान राजेश यादव को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस नें राजेश की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि बाकी तीनो घायलो का प्राथमिक उपचार करके उन्हें घर डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top