रफ्तार का कहर, डम्पर की टक्कर से मिक्सर मशीन समेत खंती में गिरे ट्रैक्टर चालक की मौत

रफ्तार का कहर, डम्पर की टक्कर से मिक्सर मशीन समेत खंती में गिरे ट्रैक्टर चालक की मौत

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। बुधवार की रात मिक्सर मशीन को ट्रैक्टर से घसीट कर अमेठी जा रहे चालक की सड़क हादसे में हुई मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस नें डम्पर की टक्कर से मिक्सर समेत खंती में गिरे ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराया।

 

जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के सेरसई मजरे सातन पुरवा निवासी रामकरण यादव (55) पुत्र स्व. रामसेवक यादव पेशे से ट्रैक्टर चालक था। बुधवार की रात हैदरगढ़ से ट्रैक्टर में मिक्सर मशीन टोचिंग करके अमेठी लौट रहा था। रात साढ़े आठ बजे हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बिखरा-गोसूपुर मार्ग पर खनन में जुटे डम्पर नें मिक्सर मशीन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से ट्रैक्टर मिक्सर मशीन समेत ससक किनारे खंती में जा गिरा। इस हादसे से हुई तेज आवाजों से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। लोगो की भीड़ लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस नें आनन-फानन में ट्रैक्टर चालक रामकरण का दबा हुआ शव बाहर निकलवाया। चालक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनो नें बताया कि मृतक के पत्नी और बच्चे नहीं है। राम करण ट्रैक्टर चलाकर अपना गुजारा करता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top