हड़ियाकोल आश्रम मार्ग पर रिलायंस के डंपर गिरा रहे कचरा
नवनिर्मित मार्ग पर प्रतिबंधित है डंपरो की इंट्री
कथनी_करनी न्यूज़ बाराबंकी। देश की जानी मानी कंपनी रिलायंस के कालिंदो की करतूत का नया कारनामा उजागर हुआ है। कंपनी के कालिंदो द्वारा धर्म आस्था और निस्वार्थ सेवा के लिए विश्व विख्यात हड़ियाकोल श्रीराम वन कुटीर नव निर्मित मार्ग पर कचरा डालने का कृत्य अंजाम देकर मरीजों और आश्रम के साथ ग्रामीणों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी है।
बता दे कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता है। जिसमें आस-पास के जनपदो से हजारों मरीज और उनके तिमारदार पहुंचते है। बृहस्पतिवार की दोपहर को हाल ही बने हड़ियाकोल के नवनिर्मित मार्ग पर रिलायंस कम्पनी के डंपर दौड़ने लगे। इस मार्ग पर डंपरो का प्रवेश वर्जित होने के बावजूद रिलायंस फैक्ट्री का कचरा छोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। दो डंपर चालकों को आश्रम के सेवादार ने ग्रामीणों की मदद से रोका और उनके पास कम्पनी के कागजात भी मौजूद मिले। सेवादार मनीष मेहरोत्रा के फोन पर पहुंची पीवीआर ने लिखापढ़ी की। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का मामला होने के चलते आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने जहांगीराबाद थाना प्रभारी को रिलायंस कम्पनी के कृत्य से अवगत कराया। जवाब में थाना प्रभारी ने उपजिलाधिकारी से शिकायत करने की सलाह देकर कार्यवाही से पल्ला झाड़ लिया। जिसके बाद हड़ियाकोल सेवादार, जिलाधिकारी से सम्पर्क करने की कोशिश करके कम्पनी के जिम्मेदारो पर उचित कार्रवाई का प्रयास कर रहे है।
ध्वस्त किया जा रहा नवनिर्मित मार्ग
हड़ियाकोल आश्रम का जर्जर मार्ग कुछ दिनों पूर्व जिला पंचायत के द्वारा बनवाया गया था, जिसका उद्घाटन खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा किया गया था। आश्रम सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि ये मार्ग आश्रम जाने का मुख्य मार्ग है, इस मार्ग पर डंपर जाना मना है। लेकिन रिलायंस कम्पनी के कालिंदो द्वारा नव निर्माणाधीन मार्ग पर अपनी फैक्ट्री का प्रदूषित और लिक्वेडनुमा गंदा कचरा डालकर मार्ग को डंपर चलाकर ध्वस्त किया जा रहा है।