सड़क दुर्घटना में सिक्योरिटी गार्ड की मौत, मचा कोहराम
June 22, 2026
सड़क दुर्घटना में सिक्योरिटी गार्ड की मौत, मचा कोहराम
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात लखनऊ से अपनी ड्यूटी करके घर लौट रहा सिक्योरिटी गार्ड सड़क हादसे में घायल हो गया। बाराबंकी से लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के करौदी गॉव निवासी अनिल (30) पुत्र हजारीलाल लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था जहां से रविवार की रात बाइक से घर वापस लौट रहा था। नानमऊ नहर े समीप अज्ञात वाहन नें उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनिल सड़क से दूर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनो नें उसे जिला अस्पताल पंहुचाया जहाँ चिकित्सकों नें उसकी गंभीर हालत देख के लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनो नें लखनऊ के निजी अस्पताल पर विश्वास जताते हुए वहाँ भर्ती कराया। इसी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी कुछ घंटो में ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है मामले की जानकारी नहीं मिली है, जांच की जाएगी।