डम्पर से कुचलकर जायरीन की दर्दनाक मौत

मजार आए जायरीन की हादसे में मौत

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। रसौली गॉव स्थित मजार आए जायरीन की सफदरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डम्पर के कुचलनें से मौत हो गई। शव की शिनाख्त कानपुर जिले के निवासी के रूप में होने के बाद परिजनो में मातम सा पसर गया। जानकारी के अनुसार रविवार सवेरे कानपुर जिले के थाना नया पुल क्षेत्र के मोहल्ला बाबू पुरवा निवासी गुलजार अहमद इदरीसी (55) अपने घर पर ट्रेन से बाराबंकी के देवा शरीफ मजार जाने के बात कह कर निकला था। देवा जाने से पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली गॉव स्थित दरगाह गया था। जहाँ से लौटते समय रसौली धर्मकांटा के समीप तेज रफ्तार डम्पर नें उसे कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में गुलजार को गंभीररूप से घायल हुआ देख लोगो नें उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस से उसकी मौत की सूचना सुनते ही परिवार में मातम सा पसर गया। आनन-फानन में परिजन बाराबंकी पहुंचे और शिनाख्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानीय पुलिस नें सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक फेरी में कपड़े बेचने का काम करता था, जो एक पुत्र और एक पुत्री का पिता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top