कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। घुँघटेर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात कैटरिंग करके बाइक से घर लौट रहे चाचा-भतीजा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया। एक ही परिवार में एक साथ हुई दो मौतो नें हर किसी को आहत कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतको के परिजनों को ढाँढस देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार घुँघटेर थाना क्षेत्र के पलिया नन्दपुर गॉव के निवासी सुनील (24) पुत्र रामजीवन रावत और उसका भतीजा विमल (25) पुत्र छोटेलाल साथ में कैटरिंग का काम करकर परीवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार को बाराबंकी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में कैटर्स के साथ काम पर गए थे। रात में 12 बजे काम समाप्त होने के बाद दोनों चाचा भतीजे एक बाइक पर घर लौट रहे थे। रात एक बजे जब घुँघटेर थाना क्षेत्र एसपीएस पब्लिक स्कूल के पहुंचे तब कोई अज्ञात वाहन नें उन्हें कुचल कर फरार हो गया। पीछे से आ रहे साथी कैटर्स नें दोनों को लहूलुहान हालत में देख परिजनों को सूचना देकर पास के सीएचसी पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों नें दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दोनों हम उम्र चाचा भतीजे की मौत नें परिवार को तोड़ कर रख दिया परिजनों की रोने चीखने की आवाजे सुनकर लोग स्तब्ध थे। पुलिस का कहना है कि विमल का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था जबकि उसका चाचा सुनील अविवाहित था। बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ हादसे की वजह की पड़ताल की जा रही है।