डंपर से कुचल कर माँ की मौत मासूम बेटा और दंपत्ति जख्मी

डंपर से कुचल कर माँ की मौत मासूम बेटा और दंपत्ति जख्मी

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। जिले की सड़को पर मौत का तांडव मचानें वाले बेलगाम डम्पर लगातार हादसों की वजह बन रहे है। सोमवार को हुए एक ऐसे ही हादसे में बाइक सवार माँ की मौत हो गई जबकि उसका मासूम पुत्र और दंपत्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार बड्डूपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर लखनऊ की ओर जा रही बाइक को रीवा-सीवा गॉव के पास तेज रफ्तार डम्पर नें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से गिरी महिला के ऊपर से डम्पर का पहिया गुजरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा और दंपत्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस नें सभी घायलों को उपचार के लिए पास के सीएचसी भेज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शिनाख्त सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र की निवासनी पूनम गुप्ता (25) के रूप में हुई है, जो अपने देवर कपिल और उसकी पत्नी गीता देवी के संग लखनऊ के अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने जा रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top