भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान हो रहा उपभोक्ता

भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान हो रहा उपभोक्ता

विद्युत विभाग का 13 कमर्शियल 87% घरेलू उपभोक्ताओं पर 200 करोड़ बकाया

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। भीषण गर्मी के मौसम में दिन में कई बार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आम उपभोक्ता हैरान और परेशान है। अधिशाषी अभियंता नें अनेक समस्याओ का हवाला देते हुए इस संबंध में किए गए कार्यों की जानकारी दी।

 

अधिशाषी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी नें बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 30 प्रतिशत का लोड बढ़ा है, जिसकी वजह एससी की बढ़ती संख्या है। विद्युत उपभोक्ताओ की समस्याओ से निजात दिलाने के लिए लगातार संभव प्रयास किए जा रहे है। 2026 में 100, 250 और 400 केवीए के 40 नये ट्रांसफार्मर लगाए गए है। एबीसी लाइन की 30 किलोमीटर रिकण्डेक्टिंग की गई है। 2025 के गर्मी के मौसम में 200 एम्पियर लोड था, इस वर्ष 250 से अधिक जा रहा है। लोड ज्यादा होने की दशा में कई बार फ्यूज उड़ने से अघोषित विद्युत कटौती की समस्या का उपभोक्ताओ को सामना करना पड़ता है।

विद्युत चोरी पर कार्रवाई

 

उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में 950 मामलों में छापामारी की कार्रवाई में डेढ़ करोड़ रुपये जमा होने के बाद विद्युत चोरी के मामलों में कमी आई है। बताया कि विभाग के आकड़ो के हिसाब से विद्युत उपभोक्ताओ पर 200 करोड़ रूपये का बकाया नहीं जमा किया गया है। इनमे 13 प्रतिशत कमर्शियल और 87 प्रतिशत राशि घरेलू उपभोक्ताओं पर बकाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top