आपस में भिड़े ट्रको में लगी भीषण आग में जिन्दा जलकर दो की मौत

आपस में भिड़े ट्रको में लगी भीषण आग में जिन्दा जलकर दो की मौत

 

चालक की हुई शिनाख्त, खलासी अज्ञात, दो गंभीर, एक लापता

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बीती रात आपस में भिड़े दो ट्रक आग का गोला बनकर धू-धू कर जल उठे। आग का भीषण गुबार देख कर इलाके में हड़कम्प मच गया। इस दौरान हाइवे पर लगे लम्बे जाम की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची पुलिस टीम नें आग पर काबू पाने के दौरान दो जले हुए शव बरामद किए, जबकि पास में पड़े एक झुलसे युवक को ईलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग स्थित चौबीसी गॉव के समीप स्थित मुर्गी दाना फैक्ट्री की पॉलिस लादकर खड़ी ट्रक को पीछे से आकर तेज रफ्तार ट्रक जा भिड़ा। भिड़ंत होते ही दोनों ट्रक धू-धू कर भयंकर रूप से जल उठे। आनन-फानन में पहुंची पुलिस और अग्निश्मन दस्ते नें युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिए, इस बीच पहुंची एन. एच. आई पेट्रोलिंग टीम नें भी अपना सहयोग दिया। प्रत्यक्षदर्शियो नें बताया कि आगे वाले पॉलिस लदे ट्रक के चालक और खालासी नें कूद कर अपनी अपनी जान बचाने में सफल रहे। खड़े ट्रक से पीछे से आकर भिड़े ट्रक के केबिन में बैठे चार लोगो का मौत से सामना हुआ। जब अग्निश्मन दस्ते नें आग पर काबू पाया तो उसमें बुरी तरह जली हुई दो लाशें बरामद हुई। जिसमें एक की शिनाख्त ट्रक चालक राजेश कुमार (40) निवासी जिला सन्तकबीर नगर थाना बख़ीरा क्षेत्र के मुंडेरी गॉव के रूप में की गई। सन्त कबीर नगर जिले से पहुंचे ट्रक मालिक शिव प्रसाद नें राजेश की शिनाख्त के बाद पुलिस को बताया कि खाली ट्रक को ट्रक बाँदा जिले से पत्थर लाने भेजा था। जिसमें चालक समेत चार लोग सवार थे। पुराने ट्रक चालक मनोज कुमार (45) और उसका ट्रक खालासी भतीजा सतीश (20) दोनो लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के नया खेड़ा के निवासी है। ट्रक पर सवार थे। एक अन्य खालासी को राजेश अपने साथ लाया था, जिसके बारे में अन्य किसी को जानकारी नहीं थी। मनोज और सतीश नें छुट्टी ली थी, दोनों आगे बछरावां में उतरने वाले थे। पुलिस का कहना है कि आग की चपेट में झुलसे मनोज और सतीश को ईलाज के लिए हैदरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वही एक वव्यक्ति के लापता होने की बात सामने आई है। पुलिस नें बताया कि लाशो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top