दो युवकों की अलग-अलग क्षेत्रो में फंदे से लटकती मिली लाशें

दो युवकों की अलग-अलग क्षेत्रो में फंदे से लटकती मिली लाशें

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। मध्य प्रदेश में जेसीबी चलाने के काम करने वाला युवक शनिवार को घर वापस लौता था। सोमवार को अयोध्या जिले के बाबा बाजार में जेसीबी चलाने गया था। जिसके बाद रात को घर नहीं लौटा। मंगलवार सवेरे असंद्रा थाना क्षेत्र के चिल्लौर गॉव स्थित अपनी ही बाग में लगे आम के पेड़ से उसकी लाश फंदे से लटकती मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। वही दूसरा युवक जो देवा कोतवाली क्षेत्र के पटना गॉव का निवासी का घर से कुछ सोमवार की रात लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार असंद्रा थाना क्षेत्र के चिल्लौर गॉव निवासी मंगलदीप मिश्रा (20) पुत्र शेषराज मिश्रा मध्य प्रदेश में जेसीबी चलाने का काम करता था। बीते शनिवार को घर वापस आया था। सोमवार को जेसीबी चलाने का काम करने गया अयोध्या जिले बाबा बाजार थाना क्षेत्र के बघेड़ी गॉव गया था। रात नौ बजे तक घर नहीं लौटने पर उसकी बहन शालू नें बात की तो उसने बघेड़ी में काम करने की बात बताई थी। रात बीतने के बाद मंगलवार की भोर ग्रामीणों नें मंगलदीप की लाश उसी की आम की बाग में लगे आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे से लटकता हुआ देखा। ग्रामीणों नें मृतक के ताऊ माधव मिश्रा को दुःखद सूचना दी, जिसके बाद परिजनो नें मंगलदीप की लाश को पेड़ से उतार कर घर लाए जहाँ माँ और बहन समेत अनेक परिजन का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि रात 11 बजकर 4 मिनट पर हुई बात के आधार पर मृतक का आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

 

दूसरा मामला देवा कोतवाली क्षेत्र के पटना गॉव में फंदे से लटकती लाश का है। अधेड़ मृतक की शिनाख्त बालकराम रावत (55) के रूप में हुई है। सोमवार की रात नौ बजे उसका शव घर से कुछ दूर पेड़ से तहमत और गमछा के सहारे फांसी पर झूलता हुआ परिजनों नें देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस नें लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top