संदिग्ध अवस्था में लटकती मिली कैटर्स की लाश, पत्नी नें पांच लोगो पर लगाए हत्या के आरोप
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में कैटरिंग काम के साथ बर्तन और बफर सेट किराये पर देने का काम करने वाले युवक का संदिग्ध अवस्था में फंदा लगा हुआ शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी नें पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए पांच लोगो के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के तीर गॉव का निवासी महेश रावत (30) पुत्र गोकुल प्रसाद का तीन वर्ष पूर्व उस्मानपुर कोठी गॉव के निवासी मयाराम रावत की पुत्री चांदनी देवी से विवाह हुआ था। महेश का एक दो वर्षीय पुत्र था, और पत्नी तीन माह की गर्भवती थी। शनिवार रात 12 बजे परिवार में कोहराम मच गया, जब चांदनी नें अपने पति के गले में साड़ी का फंदा देखा उसकी चीखे सुनकर लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ससुर मयाराम ने बताया कि महेश चार भाइयों में छोटा था। दो भाइयों की अलग-अलग समय पर हुई दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई और पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पट्टीदाररो से पांच बीघा से अधिक जमीन का कई वर्षो से मुकदमा चलने की बात भी बताई।
5 लोगो पर लगाए आरोप
चांदनी नें अपने पति महेश की पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए पांच लोगो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोपियों में कल्लू के पुत्र मिट्ठू और शिवचरन, सरुपे के पुत्र सुकई और लल्लू और ठाकुरे का पुत्र धुंन्नू का नाम शामिल है।
परिजनों में आक्रोश लाश रख लगाया जाम
महेश की लाश का पोस्टमार्टम होने के बाद आई रिपोर्ट में हैगिंग की बात सामने आई है। मृतक की माँ नें चांदनी पर हत्या के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतक की माँ का आरोप है कि चांदनी नें महेश के हिस्से की जमीन अपने नाम करवा चुकी थी।








